Home Featured बिजली के मेन लाइन बॉक्स में लगी आग, तेज आवाज से मची अफरातफरी।

बिजली के मेन लाइन बॉक्स में लगी आग, तेज आवाज से मची अफरातफरी।

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज स्थित गायत्री मंदिर रोड पर देर शाम मेट्रो हॉस्पिटल के पास बिजली के मेन लाइन बॉक्स में अचानक आग लग गई। बिजली के उपकरण से तेज आवाज आने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, 11,000 वोल्ट के बिजली बॉक्स में आग लगी थी। आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग के त्वरित एक्शन और लोगों की सजगता से कोई बड़ी घटना नहीं हुई।। हालांकि घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक लोगों के बीच दहशत का माहौल जरूर बना रहा।

बिजली के हाई वोल्टेज बॉक्स में आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में लगे बिजली उपकरणों की जांच और आवश्यक रखरखाव कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना से किसी बड़े हादसे की स्थिति उत्पन्न न हो।

Advertisement
Share