Home Featured बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए फ्लैग मार्च, डीएम एवं एसएसपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया भ्रमण।
Featured - मुख्य - May 27, 2026

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए फ्लैग मार्च, डीएम एवं एसएसपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया भ्रमण।

दरभंगा: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल हर्षोल्लास वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न अति संवेदनशील , संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

Advertisement

फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर नीम चौक, उर्दू बाजार, दरभंगा टावर- बाजार समिति, दिल्ली मोड़, कादिराबाद, दरभंगा रेलवे स्टेशन, बेंता सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा।

Advertisement

इस दौरान आम नागरिकों को बकरीद पर्व की शुभ अवसर पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संदेश दिये गये।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिलेवासियों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि पर्व के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे विशेष निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। पकड़े जाने पर सीधे जेल की हवा खाएंगे। विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

जिला प्रशासन ने आमजनों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
फ्लैग मार्च के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित मौजूद रहे।

Share