Home Featured एनएच 27 पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अनियंत्रित बस की टक्कर से पुलिस के चार जवान घायल।
Featured - मुख्य - June 4, 2026

एनएच 27 पर अतिक्रमण हटाने के दौरान अनियंत्रित बस की टक्कर से पुलिस के चार जवान घायल।

दरभंगा: गुरुवार को दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर कंसी चौक के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार बस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) के चार जवानों को ठोकर मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। हादसे में घायल सभी जवानों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक और दो कंडक्टरों को हिरासत में ले लिया है। डीएम के निर्देश पर

Advertisement

दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर सिमरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार को इस अभियान का दूसरा दिन था, जिसमें जिला प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम जुटी थी। इसी सुरक्षा व्यवस्था में रैफ के जवानों की तैनाती की गई थी। इसी बीच दिल्ली से मधुबनी के लौकहा जा रही एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़े जवानों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

घायलों की पहचान रैफ जवान सुबोध कुमार (42), रूपेश कुमार (32), मुकेश कुमार (39), प्रकाश छत्री और पुलिस वाहन का चालक रीतेश कुमार (40) के रूप में हुई है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मधुबनी के मधेपुर निवासी बस चालक अखिलेश्वर यादव, कंडक्टर वीरेंद्र कुमार और स्टाफ संतोष कुमार को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

हिरासत में लिए गए बस चालक अखिलेश्वर यादव ने बताया कि बस दिल्ली से लौकहा जा रही थी।कंसी नरकटिया चौक के पास अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। इसी दौरान दाहिनी ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में बस बाईं ओर मुड़ गई और सड़क किनारे खड़े जवान इसकी चपेट में आ गए।

सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share