दरभंगा: आज सुबह करीब 6 बजे दरभंगा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर डीएमयु ट्रेंन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। युवक का शव कई घण्टों तक प्लेटफॉर्म पर पड़े रहने के कारण उस प्लेटफार्म पर आवागमन बाधित रहा। युवक की अबतक पहचान नही हो सकी है।