Home Featured ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी की मौत।
Featured - मुख्य - June 29, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी की मौत।

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय अवस्थित चट्टी रेलवे गुमटी संख्या-21 के समीप सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाबू साहब कॉलोनी निवासी 76 वर्षीय उदय नारायण साह के रूप में हुई है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदय नारायण साह प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

Advertisement

बताया जाता है कि मृतक चट्टी चौक पर आभूषण की दुकान चलाते थे और शहर के जाने-माने स्वर्ण व्यवसायियों में उनकी पहचान थी।

Share