Home Featured पोते की पिटाई रोकने पर दादी की पीट-पीटकर हत्या, बेटा हिरासत में।

पोते की पिटाई रोकने पर दादी की पीट-पीटकर हत्या, बेटा हिरासत में।

दरभंगा: फेकला थाना क्षेत्र के बीसबीघा गांव में मंगलवार देर शाम पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपनी मां की बांस के टुकड़े से पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान उपेंद्र यादव की पत्नी प्रमिला देवी (65) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आरोपी बेटे ज्ञानी यादव को हिरासत में ले लिया है।

आपका सहयोग हमारी ताकत

बताया जाता है कि मंगलवार शाम ज्ञानी यादव किसी बात को लेकर अपने पुत्र की पिटाई कर रहा था। पोते को पिटता देख उसकी दादी प्रमिला देवी वहां पहुंचीं और बेटे को बच्चे की पिटाई करने से मना किया। इसी बात को लेकर ज्ञानी यादव कथित रूप से आक्रोशित हो गया। आरोप है कि उसने बांस का टुकड़ा उठाकर मां की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान बांस का वार प्रमिला देवी के सिर पर जोर से लगा। गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मृतका के पति उपेंद्र यादव ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कापर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आरोपी ज्ञानी यादव को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।

बुधवार को मृतका के पति उपेंद्र यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि बेटे ने गुस्से में अपनी मां की हत्या कर दी। उन्होंने आरोपी पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सजा दिलाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share