Home Featured दरभंगा में आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, बिरौल समेत पांच थानों को मिले नए थानाध्यक्ष।

दरभंगा में आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, बिरौल समेत पांच थानों को मिले नए थानाध्यक्ष।

दरभंगा: जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 26 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यहित में तत्काल प्रभाव से छह पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें पांच थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को बिरौल थानाध्यक्ष बनाया गया है। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को पुलिस केंद्र दरभंगा भेजा गया है।

वहीं, सकतपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार-3 को कमतौल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार-2 को जाले का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा विश्वविद्यालय थाना की अनुसंधान इकाई में तैनात विपिन कुमार को सकतपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जनशिकायत कोषांग, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हरेंद्र कुमार को सिमरी थाने की कमान सौंपी गई है।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share