Home Featured पत्नी हत्या मामले में पति की जमानत याचिका खारिज।

पत्नी हत्या मामले में पति की जमानत याचिका खारिज।

दरभंगा: सिविल कोर्ट ने पत्नी की गला रेतकर हत्या के आरोपी पति शिव कुमार साह की जमानत याचिका खारिज कर दी। मब्बी थाना क्षेत्र के बांध बस्ती निवासी आरोपी पर कांड संख्या-19/26 में प्राथमिकी दर्ज है।

बेटी के जन्म के बाद आरोपी फुली देवी को लगातार प्रताड़ित करता था। पुत्र न होने का ताना मारता, दूसरी शादी करने और हत्या की धमकी देता था। घटना 4 जनवरी 2026 को हुई। आरोपी के पिता ने मृतका की मां विमला देवी को फोन कर हत्या की सूचना दी।

परिजन बांध बस्ती पहुंचे तो गला रेतकर हत्या का भयावह दृश्य मिला। घटनास्थल पर खून बिखरा था। आरोपी 16 फरवरी 2026 से न्यायिक हिरासत में है।

Share