Home Featured विधिक जागरूकता कार्यक्रम में निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की दी गई जानकारी।
Featured - मुख्य - 5 days ago

विधिक जागरूकता कार्यक्रम में निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की दी गई जानकारी।

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत आशापुर वार्ड संख्या-20 स्थित खानकाह मदरसा रहमते आलम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना था।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता नवाज अहमद ने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर नालसा की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नालसा द्वारा बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके माध्यम से पात्र लोगों को न्यायिक प्रक्रियाओं के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में भी सहायता दी जाती है।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

प्राधिकार के सहायक कुमार गौरव ने आगामी 12 सितंबर को बेनीपुर न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर मदरसा के सचिव मोहम्मद एहसान अहमद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद परवेज, राजेंद्र तांती, इरशाद खान, फैयाज अहमद खां, श्याम तांती, जाबीर खान, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद शमशेर आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share