Home Featured बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत बिहार की जनता के विश्वास की जीत : डॉ. प्रभाकर झा।
Featured - मुख्य - August 4, 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत बिहार की जनता के विश्वास की जीत : डॉ. प्रभाकर झा।

दरभंगा: जनसुराज के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रभाकर झा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे बिहार की जनता की उम्मीदों और बदलाव की राजनीति की जीत बताया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह जीत साबित करती है कि बिहार की जनता अब जाति और परंपरागत राजनीति से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और ईमानदार नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन दे रही है। प्रशांत किशोर की जीत जनसुराज के उस संकल्प पर जनता की मुहर है, जिसके केंद्र में बिहार के समग्र विकास और व्यवस्था परिवर्तन का लक्ष्य है।

डॉ. झा ने कहा कि यह परिणाम केवल एक विधानसभा क्षेत्र की जीत नहीं, बल्कि पूरे बिहार में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत का संकेत है। उन्होंने बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशांत किशोर विधानसभा में जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, शिक्षा तथा बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

अंत में डॉ. प्रभाकर झा ने जनसुराज के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं को इस जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उत्साह आने वाले समय में पूरे बिहार में जनसुराज के संगठन को और अधिक मजबूत करेगा।

Share