Home Featured घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी।

घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना को लेकर कौशलेंद्र झा ने अपने भाई पीड़ित गोकुलेंद्र नारायण झा के घर में चोरी को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ बहेड़ा थाना में आवेदन दिया है।

आवेदन के अनुसार, घर नौ अगस्त से बंद था। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर ट्रंक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब एक लाख रुपये मूल्य का मंगलसूत्र, 70 हजार रुपये की कान की बाली, 1.40 लाख रुपये मूल्य के दो अठन्नी सिक्के, 52 हजार रुपये की अंगूठी और 11 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

बताया गया है कि पिछले दो वर्षों में गांव में चोरी की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि चोरी को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Share