Home Featured कृपानाथ महापात्र बने जदयू के प्रदेश महासचिव, महापात्र समाज में खुशी की लहर।
Featured - मुख्य - 6 days ago

कृपानाथ महापात्र बने जदयू के प्रदेश महासचिव, महापात्र समाज में खुशी की लहर।

दरभंगा:  युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश कमेटी ने कृपानाथ महापात्र को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही महापात्र समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया है। समाज के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कृपानाथ महापात्र बिहार राज्य महापात्र संघ के संस्थापक एवं सक्रिय समाजसेवी भी हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी लगातार सक्रियता और संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने पर समाज के लोगों में प्रसन्नता का संचार हुआ है। लोगों ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।
समाज के लोगों को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कृपानाथ महापात्र जदयू के संगठन को और मजबूत करने के साथ ही समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

Share