Home Featured केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन की तलाश, बेनीपुर में डीएम ने किया स्थल निरीक्षण।
Featured - मुख्य - 1 day ago

केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन की तलाश, बेनीपुर में डीएम ने किया स्थल निरीक्षण।

दरभंगा: बेनीपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को बेनीपुर प्रखंड के विभिन्न प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने माधोपुर, नवादा एवं डाक बंगला स्थित स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध भूमि, रकबा, स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावित जमीन के भूमि अभिलेख, भूमि की प्रकृति और स्वामित्व की स्थिति समेत अन्य जरूरी बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रत्येक स्थल की उपयुक्तता का भी आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, बेनीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share