
फेकला मौजा में जमीन सर्वे कार्य शुरू,कानूनगो ने रैयतों को दी जानकारी।
दरभंगा: बहादुरपुर अंचल के फेकला मौजा में बुधवार से किश्तवार प्लॉट का जमीन सर्वे कार्य शुरू हो गया। कानूनगो नौशाद अंसारी और अंचल अमीन अंकुर कुमार की देखरेख में प्लॉट संख्या-1 से मापन आरंभ किया गया। संबंधित रैयत व आसपास के भूमिधारक मौके पर उपस्थित रहे।

कानूनगो ने रैयतों को सर्वे प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और चिंता न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी रैयत अपने प्लॉट पर उपस्थित रहें, क्योंकि टीम स्वयं प्रत्येक प्लॉट पर पहुंचकर पारदर्शी मापन करेगी। इससे भूमि विवाद कम होंगे।

मौके पर रमेश झा, मनोज कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, नीतीश चंद्र झा, अनिल झा, अरुण झा व माधव समेत दर्जनों रैयत मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने कार्य शुरू होने पर संतोष जताया और पुराने विवादों के समाधान की उम्मीद की। प्रशासन ने निष्पक्ष व समयबद्ध सर्वे का आश्वासन दिया।

