Home Featured मद्यनिषेध कानून में जब्त 17 वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख राजस्व मिलने का अनुमान।

मद्यनिषेध कानून में जब्त 17 वाहनों की नीलामी, 9.23 लाख राजस्व मिलने का अनुमान।

दरभंगा: मद्यनिषेध अधिनियम के तहत जब्त एवं राज्यसात किए गए 17 वाहनों की सोमवार को सार्वजनिक नीलामी की गई। जिला वाहन नीलामी समिति की ओर से निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुई नीलामी से करीब 9.23 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। यह जानकारी सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार ने दी।

Advertisement

नीलामी में शामिल 17 वाहनों में नौ सामान्य और आठ कबाड़ वाहन थे। सामान्य श्रेणी में एक ट्रक, दो चार पहिया वाहन, पांच मोटरसाइकिल और एक साइकिल शामिल थी। वहीं, कबाड़ श्रेणी के आठ वाहनों में सात चार पहिया वाहन और एक टेम्पो की नीलामी की गई।

सहायक आयुक्त ने बताया कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के दौरान जब्त और राज्यसात किए गए वाहनों के निष्पादन के लिए नियमानुसार सार्वजनिक नीलामी कराई जाती है। इससे जब्त वाहनों का निपटारा होने के साथ सरकारी राजस्व की भी प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि सोमवार की नीलामी से प्राप्त होने वाली अनुमानित 9.23 लाख रुपये की राशि नियमानुसार सरकारी राजस्व में जमा की जाएगी। मद्यनिषेध विभाग और पुलिस की ओर से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और सेवन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहनों के नियमानुसार निष्पादन की प्रक्रिया भी इसी अभियान का हिस्सा है।

Share