
श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव।
दरभंगा: जिले के बलभद्रपुर ब्रह्मस्थान में सोमवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्वत पंडितों की उपस्थिति में मुख्य जजमान गगन झा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत झा मौजूद थे। उन्होंने बताया, “भगवान परशुराम आताताइयों के ध्वंसक और समाज के रक्षक हैं। उनका जन्मोत्सव हमें धर्म, न्याय और सत्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।

वहीं, ब्राह्मण फेडरेशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर चौधरी ने कहा, मिथिला क्षेत्र में परशुराम जयंती का विशेष महत्व है। यह उत्सव हमें सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का संदेश देता है। हम सरकार से अपील करते हैं कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों को प्रोत्साहन देने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए।कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

