
ब्राह्मण कौंसिल और ब्राह्मण महासभा द्वारा संयुक्त रूप से मनाई जाएगी भगवान परशुराम की जयंती।
दरभंगा: राजनीतिक दल जिस प्रकार अपनी पहुंच और सामर्थ्य बढाने केलिए गठबंधन करते हैं, उसी तर्ज पर ब्राह्मण समाज के दो प्रमुख संगठनों ने भी सामाजिक एकता को मज़बूय करने केलिए गठबंधन की घोषणा की है। ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा की पहल पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार झा ने इस गठबंधन का स्वागत किया और सामाजिक कार्यक्रमो को संयुक्त रूप से आयोजित करने की हामी भरी।

रविवार को जिला अतिथि गृह में दोनों संगठनों के कोर कमिटी की संयुक्त बैठक आगामी 20 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की विधिवत पूजा बलभद्रपुर अवस्थित ब्रह्मस्थान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम केलिए शंकर मिश्र को संयोजक तथा डॉ आनंद प्रकाश झा को सह संयोजक नियुक्त किया गया।

साथ ही परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर 19 अप्रैल की शाम चट्टी चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इस कार्यक्रम केलिए अभिजीत कश्यप को संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक में सभी सदस्यों ने आगामी सभी कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित करने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित किया।

