
नाड़ी फीडर में रखरखाव कार्य: सुबह 6 से 12 बजे तक बिजली बाधित।
दरभंगा: 33 केवी नाड़ी फीडर में तार क्षमता विस्तार और पोल लगाने के कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति 29 अप्रैल से 5 मई तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली एसडीओ प्रभाष चंद्रा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान नाड़ी पावर हाउस से जुड़े सभी फीडर प्रभावित होंगे।

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने आवश्यक कार्य निपटा लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने रखरखाव कार्य को शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य रखा है।


