Home Featured दरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा।
Featured - मुख्य - 4 weeks ago

दरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा।

दरभंगा: सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मुंबई से सुबह करीब 10 बजे दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 का एक टायर लैंडिंग के दौरान फट गया। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे, जिससे यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने राहत की सांस ली। दिल्ली से आई दूसरी फ्लाइट से नया टायर मंगाए जाने के बाद उड़ान करीब आठ घंटे की देरी से शाम 6:38 बजे मुंबई के लिए रवाना हो सकी।

Share