Home Featured दरभंगा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, हायाघाट और बड़गाँव को मिले नए थानाध्यक्ष।
Featured - मुख्य - 1 day ago

दरभंगा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, हायाघाट और बड़गाँव को मिले नए थानाध्यक्ष।

दरभंगा: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक कार्यहित में तीन पुलिस अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरण आदेश के बाद हायाघाट और बड़गाँव थाना को नए थानाध्यक्ष मिले हैं, जबकि हायाघाट के तत्कालीन थानाध्यक्ष को पुलिस केंद्र भेजा गया है।

Advertisement

जारी आदेश के अनुसार, सिमरी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार को बड़गाँव थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सदर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक बलवंत कुमार को हायाघाट थाना की कमान सौंपी गई है।

Advertisement

इसके अलावा हायाघाट थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक रविंद्र भारती का स्थानांतरण पुलिस केंद्र, दरभंगा कर दिया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार, यह स्थानांतरण प्रशासनिक कार्यहित में तत्काल प्रभाव से किया गया है। अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आपका सहयोग हमारी ताकत
Share