Home Featured दरभंगा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, परिजनों ने पुराने विवाद को बताया वजह।

दरभंगा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, परिजनों ने पुराने विवाद को बताया वजह।

देखिए वीडियो भी 👆 

दरभंगा: दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के कोकट गांव में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे 65 वर्षीय सीताराम पंडित की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisement

मृतक के परिजनों के अनुसार, सीताराम पंडित और उनके परिवार का गांव के ही रामलोचन भगत एवं सुधीर भगत के साथ पहले से विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि पूर्व में हुए इसी विवाद में सीताराम पंडित और उनके पुत्र घायल हुए थे, जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया था। इस मामले में उन्होंने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। उनका कहना है कि उसी विवाद की रंजिश में सीताराम पंडित की हत्या की गई है।

मृतक के परिजनों ने वीडियो बयान में आरोप लगाया कि पहले हुए विवाद के बाद से ही परिवार भय के माहौल में रह रहा था और कई बार धमकियां भी मिली थीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Share