Home Featured मुशहर महासभा 10 सितंबर को, संजय झा को सौंपा गया मांगों से संबंधित ज्ञापन।
Featured - मुख्य - 1 day ago

मुशहर महासभा 10 सितंबर को, संजय झा को सौंपा गया मांगों से संबंधित ज्ञापन।

दरभंगा: लहेरियासराय प्रेक्षागृह में 10 सितंबर को मुशहर महासभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के 18 प्रखंडों की 309 पंचायतों से मुशहर समाज के लोग शामिल होंगे। महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी शामिल होंगे।

आपका सहयोग हमारी ताकत

आयोजकों की ओर से महासभा से संबंधित आवेदन जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को सौंपा गया है महासभा में मुशहर समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक हम पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सदा तथा सहायक संयोजक जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सदा हैं। कार्यक्रम में प्रो. चौठी सदा, लक्ष्मी सदा, रामदेव सदाय सहित समाज के अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। महासभा को लेकर समाज के लोगों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

Share