Home Featured मोबाइल टावर पर चढ़ा नर्सिंग का छात्र, प्राचार्या पर रिश्वतखोरी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप।

मोबाइल टावर पर चढ़ा नर्सिंग का छात्र, प्राचार्या पर रिश्वतखोरी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप।

दरभंगा: आजकल मोबाइल टावर आदि पर चढ़कर मांग मनवाने की कोशिश के कई वीडियो बिहार एवं अन्य राज्यो के सामने आते रहते हैं। दरभंगा जिला भी इससे अछूता नहीं है। इसी कड़ी में बुधवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर भी इसी तरह की एक घटना का गवाह बना।

Advertisement

दरअसल, परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए और नारेबाजी करते हुए कई घंटों तक टावर के शीर्ष पर डटा रहा। इस घटना से पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मची रही। सूचना मिलते ही बेता थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद छात्र को सुरक्षित नीचे उतारा।

Advertisement

टावर पर चढ़ने वाले छात्र की पहचान बीएससी नर्सिंग (सत्र 2022-26) के छात्र धनंजय कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मोतिहारी का रहने वाला है। वह टावर पर चढ़कर वह जोर-जोर से कॉलेज प्रशासन के खिलाफ चिल्ला रहा था। उसने कॉलेज की प्राचार्या भावना भारती पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। छात्र का आरोप था कि परीक्षा में पास कराने और अंक देने के नाम पर उससे 12 हजार रुपये की अवैध मांग की गई थी।

Advertisement

मौके की नजाकत को देखते हुए बेता थाना पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची आपातकालीन टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से छात्र से बातचीत की और उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया कि उसके आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इसके बाद काफी मान-मनौव्वल और कड़ी मशक्कत के बाद छात्र को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

छात्र को नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Share