Home Featured स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दरभंगा में भव्य तिरंगा यात्रा, 500 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र।
Featured - मुख्य - 16 hours ago

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दरभंगा में भव्य तिरंगा यात्रा, 500 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र।

दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, दरभंगा की ओर से जिलाध्यक्ष मुकेश महासेठ के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आयकर चौराहा से शुरू हुई यात्रा दरभंगा टावर चौक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ संपन्न हुई।

यात्रा में करीब 500 मीटर लंबा तिरंगा सबसे बड़ा आकर्षण रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने इस विशाल तिरंगे को हाथों में थामकर यात्रा में हिस्सा लिया। सड़क पर लहराता 500 मीटर लंबा तिरंगा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से शहर का वातावरण गूंजता रहा।

तिरंगा यात्रा में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय झा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. पवन जायसवाल, विधान पार्षद हरि सहनी, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, पूर्व विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement

यात्रा के दौरान केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद ने दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह, शहीद भगत सिंह और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दरभंगा टावर चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

Advertisement

500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

Advertisement
Share