
जमीन दिलाने के नाम पर 29 लाख की ठगी, 1 गिरफ्तार।
दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। छह लोगों पर आरोप है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता कटरा के बंदपुरा निवासी मो. शहजादा हैं।

पीड़िता ने बताया कि अज्ञासपुर निवासी मो. अनवर ने मनिकौली गांव में चंदर साहनी व उनके भाइयों की एक कट्ठा जमीन 31 लाख रुपये में बेचने का लालच दिया। 7 मार्च 2025 को 8 लाख का एडवांस लेकर एग्रीमेंट हुआ। बाद में अलग-अलग समय पर 13 लाख और रजिस्ट्री कार्यालय में 8 लाख लिए। कुल 29 लाख वसूलने के बाद दाखिल-खारिज के लिए अंचल कार्यालय ले गए, जहां जमीन विवादित होने का खुलासा हुआ।

सामाजिक पंचायत में आरोपियों ने 10 लाख लौटाए, शेष 19 लाख 27 अप्रैल तक देने का वादा किया। समय बीतने पर पैसे मांगने पर गाली-गलौज व मारपीट की। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी मो. अनवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।


