Home Featured साइकिल मरम्मत की दुकान में छिपाकर रखी थी 208.725 लीटर विदेशी शराब, एक गिरफ्तार

साइकिल मरम्मत की दुकान में छिपाकर रखी थी 208.725 लीटर विदेशी शराब, एक गिरफ्तार

दरभंगा: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने कमतौल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बरिओल चौक के पास एक साइकिल मरम्मत की दुकान में छापेमारी कर टीम ने 208.725 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार के अनुसार, मद्यनिषेध टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बरिओल चौक स्थित साइकिल मरम्मत की दुकान में अवैध विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने तत्काल दुकान पर छापेमारी की।

Advertisement

छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के बाद संबंधित दुकान को सील कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उनकी संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share