Home Featured अधिकारियों एवं कर्मियों केलिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन।
Featured - मुख्य - May 27, 2026

अधिकारियों एवं कर्मियों केलिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन।

दरभंगा: बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मेडिकल टीम द्वारा बुधवार को दरभंगा समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क कार्यालय में स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित हुई। इस मेडिकल टीम में डॉ. बैद्यनाथ कुमार, दुर्गेश कुमार, सोलानी बेन्द्रे एवं शबनम कुमारी शामिल थे। समाहरणालय के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों का शुगर, बीपी (ब्लड प्रेशर) सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जाँच किया गया।

Advertisement

इस दौरान चिकित्सकीय टीम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए, उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित खान-पान अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

Advertisement

मेडिकल टीम द्वारा विशेष रूप से उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों के प्रारंभिक पहचान एवं बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी गई।

Advertisement

स्वास्थ्य जाँच शिविर में समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं उपनिदेशक जनसंपर्क, जिला विकास अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दवाई और सलाह भी दिया गया। कई कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जाँच के दौरान आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।

Advertisement

मेडिकल टीम ने बताया कि अनियमित दिनचर्या, तनाव एवं बदलती जीवनशैली के कारण शुगर एवं बीपी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी बीमारी का प्रारंभिक स्तर पर पहचान कर उचित उपचार किया जा सके।

समाहरणालय परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य जाँच कार्यक्रम को अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उपयोगी एवं सराहनीय पहल बताया गया।

Share