Home Featured बहादुरपुर अंचल में नए हल्का कर्मचारियों की पदस्थापना, पंचायतवार सौंपी गई जिम्मेदारी।
Featured - मुख्य - 20 hours ago

बहादुरपुर अंचल में नए हल्का कर्मचारियों की पदस्थापना, पंचायतवार सौंपी गई जिम्मेदारी।

दरभंगा: बहादुरपुर अंचल कार्यालय ने राजस्व कार्यों को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नए हल्का कर्मचारियों की पंचायतवार पदस्थापना कर दी है। इस संबंध में अंचलाधिकारी, बहादुरपुर द्वारा आदेश जारी कर सभी राजस्व कर्मचारियों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का प्रभार ग्रहण कर समयबद्ध ढंग से कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

जारी आदेश के अनुसार सुधीर कुमार सिंह को बहादुरपुर देकुली, खारजपुर, सिमरा नेहालपुर एवंवार्ड संख्या-23, सोनी कुमारी को वार्ड संख्या-31, जलवार एवं मनियारी, सौरभ कुमार को दिलावरपुर, बाजितपुर एवं बसतपुर, पंकज कुमार को डरहार शहर, डरहार एवं हरिपट्टी, मणि शंकर कुमार को वाजितपुर शहरी, बरुआरा एवं पिड़री, सुजीत कुमार शर्मा को तारालाही, मेकना बेदा, एवं टीकापट्टी देकुली, श्रवण कुमार सुमन को खैरा कुंजी , उघड़ा एवं उघरा महापारा, अजय कुमार को बहादुरपुर शहरी, प्रेमजीवर एवं ओझौल तथा नचिकेता को कुशोथर, रामभद्रपुर एवं अंदामा पंचायत आवंटित किया गया है।

अंचलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि सभी हल्का कर्मचारी अपने आवंटित पंचायतों का विधिवत प्रभार ग्रहण कर भूमि संबंधी कार्यों, दाखिल-खारिज, जमाबंदी, परिमार्जन, एलपीसी, आय, जाति, आवासीय सहित अन्य राजस्व सेवाओं का निष्पादन समय पर सुनिश्चित करेंगे, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस आदेश की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अपर समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, दरभंगा सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेज दी गई है। नए सिरे से हल्का कर्मचारियों की तैनाती से बहादुरपुर अंचल में राजस्व कार्यों में तेजी आने और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share