
तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो वांछितों के घर इश्तिहार तामिला।
दरभंगा: जिले में फरार एवं वांछित आरोपितों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में लहेरियासराय, अलीनगर और सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की।
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 415/23 के प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार सिन्हा, पिता अशोक कुमार सिन्हा, निवासी इंदिरा कॉलोनी, थाना बहादुरपुर के घर पुलिस ने विधिवत इश्तिहार तामिला किया।
वहीं, अलीनगर थाना कांड संख्या 102/26 में धारा 30(ए) के तहत नामजद अभियुक्त महेश कुमार महतो, पिता स्व. सरयुग महतो, निवासी धामासाइन, थाना अलीनगर को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
इधर, सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 242/25 के वांछित अभियुक्त सौरव उर्फ सरोवर सहनी, पिता हरि सहनी, निवासी भवानीपुर, थाना सिंहवाड़ा के घर भी पुलिस ने विधिवत इश्तिहार तामिला किया।

