Home Featured पानी टंकी में छिपकर रखी 4500 बोतल नेपाली देशी शराब को पुलिस ने किया जब्त।

पानी टंकी में छिपकर रखी 4500 बोतल नेपाली देशी शराब को पुलिस ने किया जब्त।

दरभंगा: लगता है बिहार में एकबार फिर शराब के खिलाफ पुलिस की कारवाई तेज हो गयी। हाल के दिनों में दरभंगा जिले के विभिन थानाक्षेत्रों से लगातार बरामदगी की खबरे आती रही हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में जिले के अलीनगर थाना की पुलिस को भी बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के गोरखा गांव से नेपाली देशी शराब की बडी खेप बरामद की है। यहां शराब एक पानी के टंकी में छिपा कर रखा गया था।

Advertisement

पुलिस के अनुसार 300 एमएल क्षमता वाली कुल 4500 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गई है। यह शराब 130 कार्टून में पैक थी, जिन्हें 30 बड़े बोरों में छिपाकर रखा गया था। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 1350 लीटर बताई गई है।

Advertisement

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share