Home Featured महिला के शव को चिता से उठाकर ले गयी पुलिस, मयके वालो ने लगाया हत्या का आरोप।

महिला के शव को चिता से उठाकर ले गयी पुलिस, मयके वालो ने लगाया हत्या का आरोप।

दरभंगा: जिले के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के महिसोट गांव में एक महिला के शव को पुलिस द्वारा चिता से उठाकर पोस्टमार्टम केलिए भेजा गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

दरअसल, सोमवार की रात गांव के नंदन चौपाल की 30 वर्षीय पत्नी अंजली देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल वाले बिना मायका में सूचना दिए मंगलवार की अल सुबह अंतिम संस्कार कर रहे थे।

Advertisement

इसी दौरान मायके वालों को कहीं से भनक लगी तो स्थानीय थाने की पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। पीछे से मृतका की मां जयमाला देवी सहित अन्य स्वजन भी श्मशान घाट पहुंच गए। जल रही चिता में पानी डालकर पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लिया।

इधर, पुलिस के पहुंचते ही दाह संस्कार कर रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर फारेंसिक जांच के लिए टीम को बुलाया।

Advertisement

अधिकारियों ने मौके से कुछ साक्ष्य नमूने एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने के बाद ससुर शंभु चौपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

मृतका मां ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या फांसी पर लटकाकर की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से जलाया जा रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इसका विरोध उनकी बेटी करती थी। इससे कलह होता था। इसी कारण उसकी हत्या भी की गई है। घटना के बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य फरार हैं। अंजली को दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

Advertisement

थानाध्यक्ष केसरी नंदन कुमार राम ने बताया कि हत्या और आत्महत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। ससुर से पूछताछ की जा रही है। मायका पक्ष से अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Share