
शहर के कई इलाकों में पांच घंटे गुल रहेगी बिजली, लाइन शिफ्टिंग को लेकर सैदनगर व एकमी फीडर में रहेगा शटडाउन।
दरभंगा: बिजली लाइन शिफ्टिंग के कार्य को लेकर सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग की ओर से संबंधित फीडरों में निर्धारित अवधि के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण उपभोक्ताओं को सुबह के समय बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।

जेल उपकेंद्र के सैदनगर फीडर और एकमी फीडर में हनुमान मंदिर के पास जम्पर खोलकर लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सैदनगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह चार बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
शटडाउन के कारण एचपी गैस एजेंसी, राजेंद्रनगर, एकमी बांध, डेंटल कॉलेज, मिथिला नगर, जनकपुरी, अललपट्टी, शाहगंज बेता, अयाची नगर, रामानंद पथ, एमएल अकैडमी, बेता चौक, हॉस्पिटल रोड, भटवा पोखर, बेता थाना, डीएमसीएच के सभी हॉस्टल, कर्पूरी चौक, आर्मी हॉस्पिटल और बीएसएनएल एक्सचेंज समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग की ओर से बताया गया कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य सुरक्षा के मद्देनजर शटडाउन लेकर किया जाएगा। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें।

