Home Featured पीएचईडी के प्रधान सचिव सह जिला प्रभारी सचिव ने किया सहयोग शिविरों का औचक निरीक्षण।

पीएचईडी के प्रधान सचिव सह जिला प्रभारी सचिव ने किया सहयोग शिविरों का औचक निरीक्षण।

दरभंगा: बिहार सरकार के सात निश्चय पार्ट 3 के अंतर्गत सबका सम्मान जीवन आसान के अंतर्गत मंगलवार को रलोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार के प्रधान सचिव सह जिला प्रभारी सचिव दरभंगा राजेश कुमार ने तीन प्रखंडों के तीन पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का औचक निरीक्षण किया एवं समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने सिंहवाड़ा प्रखंड के अरई विरदीपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने लगाए गए काउंटर पर प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया और नागरिकों के आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड करते हुए निर्धारित समय सीमा में निवारण करने का निर्देश दिया।

केवटी प्रखंड के अंतर्गत कर्जा पट्टी पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का भी निरीक्षण किया।

Advertisement

तत्पश्चात उन्होंने सदर प्रखंड के अंतर्गत शिशो पश्चिमी पंचायत के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रत्येक काउंटर पर जाकर प्राप्त आवेदन के संबंध में जानकारी लिया एवं अधिकारियों को निर्देश दिए की ससमय समस्याओं का निवारण करना सुनिश्चित करें।

Advertisement

सचिव श्री कुमार ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनके समस्याओं और शिकायतों को बड़े धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्ता युक्त निवारण करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

सहयोग शिविर में भूमि विवाद, पेंशन ,राशन कार्ड, पेयजल, बिजली, सड़क ,पुल, पीएम आवास योजना आदि के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए।

Share