Home Featured बेनीपुर में अगलगी, बकरियों समेत हजारों की संपत्ति राख।

बेनीपुर में अगलगी, बकरियों समेत हजारों की संपत्ति राख।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के चौगमा गांव स्थित टोताही मुसहरी, वार्ड संख्या-7 में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे फौगनी सदाय के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

अगलगी में घर में बंधी कई बकरियां समेत घरेलू सामान और अन्य संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अगलगी में हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Share