Home Featured रैयाम-सकरी चीनी मिल की सदस्यता के लिए 18 से विशेष कैंप, किसानों के लिए सुनहरा का मौका।
Featured - मुख्य - 5 days ago

रैयाम-सकरी चीनी मिल की सदस्यता के लिए 18 से विशेष कैंप, किसानों के लिए सुनहरा का मौका।

दरभंगा: रैयाम और सकरी चीनी मिल सहकारी समितियों की सदस्यता के लिए किसानों को अब कैंप के माध्यम से शुल्क जमा करने का मौका मिलेगा। 18 से 22 सितंबर तक जिले के अलग-अलग प्रखंड कार्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ऑनलाइन निबंधित किसान सदस्यता और शेयर शुल्क जमा कर समिति के सदस्य बन सकेंगे।

Advertisement

जिला सहकारिता पदाधिकारी के अनुसार, दरभंगा एवं मधुबनी जिले के ऑनलाइन निबंधित किसानों की सुविधा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अलीनगर, बेनीपुर, बहेड़ी, घनश्यामपुर और किरतपुर प्रखंड कार्यालय में 18 एवं 19 सितंबर को कैंप आयोजित होगा। जबकि बिरौल, तारडीह, हायाघाट, हनुमाननगर, गौड़ाबौराम, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड कार्यालय में 21 एवं 22 सितंबर को कैंप लगेगा।

Advertisement

अब तक रैयाम चीनी मिल के 12,336 और सकरी चीनी मिल के 15,931 किसानों का ऑनलाइन निबंधन हो चुका है। इनमें रैयाम के 180 और सकरी के 231 किसानों ने सदस्यता एवं शेयर शुल्क जमा कर दिया है।

Advertisement

रैयाम एवं सकरी प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड का शीघ्र निबंधन कराया जाना प्रस्तावित है। विभाग ने सभी ऑनलाइन निबंधित किसानों से निर्धारित कैंप में पहुंचकर सदस्यता एवं शेयर शुल्क जमा करने की अपील की है।

आवेदन के सत्यापन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रिया के लिए किसान संबंधित प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Share