Home Featured रेणु देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई जिला परिषद अध्यक्ष, विपक्षी खेमा नहीं पहुंचा सदन।
Featured - मुख्य - 4 weeks ago

रेणु देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई जिला परिषद अध्यक्ष, विपक्षी खेमा नहीं पहुंचा सदन।

दरभंगा: दरभंगा में जिला परिषद की राजनीति में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला परिषद अध्यक्ष चुन लिया गया है। जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।

Advertisement

47 सदस्यीय दरभंगा जिला परिषद के इस चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद थी, लेकिन मतदान के दिन तस्वीर पूरी तरह बदल गई। रेणु देवी अपने 29 समर्थक जिला परिषद सदस्यों के साथ पूरी एकजुटता दिखाते हुए अंबेडकर सभागार पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर, निवर्तमान अध्यक्ष सीता देवी सहित उनके खेमे का एक भी पार्षद सदन में उपस्थित नहीं हुआ। विपक्ष की इस सामूहिक अनुपस्थिति ने रेणु देवी की जीत की राह को सुनिश्चित कर दिया।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की देखरेख में चुनाव की रस्में पूरी की गईं। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित था। रेणु देवी ने तय समय के भीतर अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान हायाघाट की जिला परिषद सदस्य काजल देवी रेणु देवी की प्रस्तावक बनीं, जबकि जिला परिषद सदस्य डॉ. नंदकिशोर झा ‘बेचन’ ने उनके नाम का समर्थन किया।

Advertisement

नामांकन पत्रों की जांच के बाद अधिकारियों ने नियमानुसार कई बार घोषणा कर अन्य सदस्यों को नामांकन का मौका दिया। लेकिन समय सीमा खत्म होने तक किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इसके बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा रेणु देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस हाई-प्रोफाइल चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था।

Share