Home Featured दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का दांव, अनिल कुमार झा बने अधिकृत प्रत्याशी।
Featured - मुख्य - 13 hours ago

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का दांव, अनिल कुमार झा बने अधिकृत प्रत्याशी।

पटना/दरभंगा। बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। राजद की ओर से जारी पत्र के अनुसार दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री अनिल कुमार झा को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Advertisement

राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से जारी पत्र में कुल छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें पटना शिक्षक क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक से दिलीप कुमार, कोशी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है।

Advertisement

दरभंगा स्नातक क्षेत्र से अनिल कुमार झा के नाम की घोषणा के साथ ही जिले की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उम्मीदवार की घोषणा को लेकर उत्साह है।

राजद के पत्र में बताया गया है कि शेष दो सीटों पर अभी विचार किया जा रहा है।

Share