Home Featured लूटकांड का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; लूटी मोटरसाइकिल, मोबाइल व गलाया हुआ बजरंगबली लॉकेट बरामद।

लूटकांड का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; लूटी मोटरसाइकिल, मोबाइल व गलाया हुआ बजरंगबली लॉकेट बरामद।

दरभंगा: एक माह पूर्व नेहरा थाना क्षेत्र में हुई लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा गलाकर बेचा गया सोने का बजरंगबली (हनुमानजी) का लॉकेट बरामद कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने लूट की संपत्ति खरीदने-बेचने वाले लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि नेहरा थाना पर दर्ज कांड संख्या 77/26 की जांच के दौरान पहले गिरफ्तार आरोपी आशीष कुमार दास से पूछताछ की गई। आशीष ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राहगीर से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और सोने का लॉकेट लूटे थे। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की।

Advertisement

तफ्तीश के दौरान लूटा गया मोबाइल मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र निवासी इंदुनंदन चौपाल के पास से बरामद हुआ। इंदुनंदन ने बताया कि उसने यह मोबाइल पंकज साह की दुकान से खरीदा था। वहीं लूटे गए सोने के बजरंगबली लॉकेट की डील पंडौल थाना क्षेत्र निवासी दुर्गानंद ठाकुर के साथ पाई गई, जिसने लॉकेट गलवा दिया था।

Advertisement

मामले में आशीष कुमार दास, गोविंद कुमार चौपाल, इंदुनंदन चौपाल, पंकज साह और दुर्गानंद ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है और अन्य जुड़े लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। बरामद सामान का मिलान कर स्वामियों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Share