Home Featured सऊदी अरब में दिवंगत की पत्नी को दूतावास से प्राप्त ₹ 89,173 रूपये का चेक डीएम ने किया सुपुर्द।
Featured - मुख्य - 3 weeks ago

सऊदी अरब में दिवंगत की पत्नी को दूतावास से प्राप्त ₹ 89,173 रूपये का चेक डीएम ने किया सुपुर्द।

दरभंगा: सऊदी अरब में दिवंगत स्व. मो.आफताब मुर्तुजा के वैध उत्तराधिकारी के रूप में उनकी पत्नी ऊजरा आफरीन आफताब को भुगतान किए जाने हेतु भारतीय राजदूतावास,रियाद द्वारा प्रेषित 89 हजार 173 रुपये) का चेक आज जिलाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में उन्हें विधिवत सुपुर्द किया।  ऊजरा आफरीन आफताब, अंचल-मनीगाछी, जिला–दरभंगा की निवासी हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न की जाए, ताकि लाभार्थी को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता सामान्य शाखा सुश्री प्रियंका कुमारी उपस्थित थे।

Share