Home Featured चाकूघात से युवक की हत्या; घटनास्थल से चप्पल और CCTV फुटेज बरामद।

चाकूघात से युवक की हत्या; घटनास्थल से चप्पल और CCTV फुटेज बरामद।

दरभंगा: सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान-घनश्यामपुर स्थित उजान काली मंदिर के चबूतरे पर मंगलवार सुबह 38 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गंगौली कनकपुर पंचायत के कनकपुर वार्ड-8 निवासी मनोज कुमार ठाकुर (38) के रूप में हुई है। वह अविवाहित थे।

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह पूजा के लिए मंदिर आए महिलाओं द्वारा बरामदे पर युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा और शोर मचाया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा सकतपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए। बाद में बेनीपुर एसडीपीओ बासुकी नाथ झा ने भी स्थल का निरीक्षण किया।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में अज्ञात बदमाशों ने सोमवार देर रात चाकू से गोदकर हत्या की संभावना जताई जा रही है। शव कब्जे में लेकर डीएमसीएच भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को स्थल से एक जोड़ी चप्पल भी मिली है, जिस पर संदेह जताया जा रहा है कि वह किसी आरोपी की हो सकती है।

Advertisement

पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोज के किसी विवाद या शत्रुता से जुड़ी जानकारी सामने आनी बाकी है, इसलिए पुलिस हर संभव सुराग जुटाकर हत्या के कारण और आरोपियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

Share