
धीमी गति से चल रहे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण पर डीएम की नजर, जल्द काम पूरा करने का निर्देश!
दरभंगा: शहर में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के काम में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दिया है। रविवार को डीएम ने होली क्रॉस स्कूल एवं म्यूजियम गुमटी के समीप चल रहे निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अभियंताओं एवं संवेदक से कार्य की गति, स्थल पर उपलब्ध संसाधनों तथा निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था की जानकारी ली।
डीएम ने संबंधित अभियंताओं एवं संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय के अनुरूप जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट मो. सज्जाद, संबंधित अभियंता, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

