Home Featured समाजसेवी डॉ अपर्णा पाठक कांग्रेस में शामिल, जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता।
Featured - मुख्य - August 5, 2026

समाजसेवी डॉ अपर्णा पाठक कांग्रेस में शामिल, जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता।

दरभंगा: समाजसेवी डॉ. अपर्णा पाठक ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) कार्यालय में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. जमाल हसन ने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. अपर्णा पाठक अपने सामाजिक अनुभव, सेवा भावना और सक्रियता के बल पर संगठन को नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में समाजहित के लिए समर्पित लोगों का हमेशा स्वागत है। डॉ. अपर्णा पाठक के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और दरभंगा में कांग्रेस का जनाधार और मजबूत होगा।

कार्यक्रम में प्रिंस परवेज़, मोहम्मद चाँद, बसंत कुमार झा, राघवेंद्र कुंवर, योगेश्वर मंडल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share