Home Featured किसी को मोटर ट्राईसाइकिल तो किसी को व्हीलचेयर, दिव्यांगों-वृद्धों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण।
Featured - मुख्य - 3 days ago

किसी को मोटर ट्राईसाइकिल तो किसी को व्हीलचेयर, दिव्यांगों-वृद्धों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण।

दरभंगा: लहेरियासराय के पोलो मैदान अवस्थित इंडोर स्टेडियम में शनिवार को दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे उस वक्त खिल उठे, जब उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। राष्ट्रीय बायो श्री एवं एडीपी योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पात्र लाभुकों के बीच विभिन्न उपकरणों का वितरण किया।

आपका सहयोग हमारी ताकत

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद लाभुकों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण सौंपे गए। वितरण में 8 मोटर ट्राईसाइकिल, 4 ब्रेल किट, 4 सीपी चेयर, 36 बैसाखी, 1 वॉकर, 2 रॉलेट, 19 तीन पहिया साइकिल, 12 कान की मशीन, 2 कमोड कुर्सी, 20 घुटने के बेल्ट, 1 स्क्रैल बेल्ट, 12 सिलिकोन कुशन, 1 टेट्रापोड, 2 ट्राइपोड, 12 छड़ी और 23 व्हीलचेयर शामिल रहे।

आवागमन से लेकर रोजमर्रा के काम में मिलेगी राहत

लाभुकों को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को आसान बनाना है।

उन्होंने कहा कि उपकरण मिलने से लाभुकों को आवागमन के साथ-साथ रोजमर्रा की गतिविधियों में भी सहूलियत होगी। सरकार दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सहायक उपकरण मिलने के बाद लाभुकों में खुशी देखने को मिली। लाभुकों ने सहायता के लिए सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक, दिव्यांगजन कोषांग आशीष अमन, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share