Home Featured अचानक निकले एसएसपी, तीन थानों का किया औचक निरीक्षण: शहर की सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा।
Featured - क्राइम - 2 days ago

अचानक निकले एसएसपी, तीन थानों का किया औचक निरीक्षण: शहर की सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा।

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी गुरुवार की देर शाम अचानक शहर की विधि-व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने कोतवाली थाना, नगर थाना एवं विश्वविद्यालय थाना का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी के अचानक थानों पर पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थानों में पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

एसएसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने तथा किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तत्पर रहने का निर्देश दिया।

एसएसपी के औचक निरीक्षण को लेकर पुलिस महकमे में देर शाम तक हलचल बनी रही। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शहर में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Share