Home Featured एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का आदेश।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का आदेश।

दरभंगा: एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बुधवार को भालपट्टी थाना का औचक निरीक्षण किया तथा बाद में लहेरियासराय थाना में अनुसंधान टीम के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों, लंबित मामलों, जारी वारंट, इश्तिहार और कुर्की संबंधी पंजियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

एसएसपी ने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा वारंट व कुर्की की समयबद्ध तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पंजी अद्यतन रखने, कांड दैनिकी नियमित रूप से संधारित करने और 90 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करने पर विशेष जोर दिया।

Advertisement

समीक्षा के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सघन गश्त बढ़ाने और शराब कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। आगामी मुहर्रम पर्व को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने का आदेश भी जारी किया गया।

Advertisement

इसके अतिरिक्त थाना परिसर की साफ-सफाई, हाजत सुरक्षा तथा सीसीटीएनएस सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान और बेहतर पुलिसिंग प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share