Home Featured पुलिस के IT और CCTNS कार्यों की SSP ने की समीक्षा, न्यायालयी आदेशों के समय पर अनुपालन का निर्देश

पुलिस के IT और CCTNS कार्यों की SSP ने की समीक्षा, न्यायालयी आदेशों के समय पर अनुपालन का निर्देश

दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने मंगलवार को अपने कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के सभी थानों के PC प्रभारी सह IT प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस कार्यों में तकनीक के प्रभावी उपयोग, अभिलेखों के समयबद्ध संधारण तथा न्यायालय से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

Advertisement

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं का ससमय तामिला सुनिश्चित करने तथा न्यायालय द्वारा मांगी गई कांड दैनिकी को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करने का निर्देश दिया।

Advertisement

बैठक में CCTNS, E-साक्ष्य, ई-समन, SCRB, CriMAC और ICJS से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट सहित अन्य संबंधित दस्तावेजों की CCTNS में वास्तविक समय पर एंट्री करने का निर्देश दिया गया।

E-साक्ष्य ऐप पर कांड से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो एवं फोटो को नियमानुसार अपलोड करने तथा पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS पर अपलोड करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अलावा ई-समन से संबंधित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरा करने तथा सभी दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के अंदर SCRB पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में CriMAC के माध्यम से जीरो FIR को दूसरे राज्यों में भेजने, आरोप पत्र एवं अंतिम प्रपत्र को CCTNS में अपलोड करने तथा गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को CriMAC/ICJS पर प्रतिदिन लॉगिन कर आवश्यक सर्च एवं कार्यवाही करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिसिंग से जुड़े अन्य तकनीकी एवं अभिलेखीय कार्यों की भी समीक्षा की गई और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने को कहा गया।

Share