Home Featured सीएम साइंस कॉलेज में शिक्षक संघ का गठन, डॉ. दिनेश प्रसाद साह बने अध्यक्ष
Featured - मुख्य - 15 hours ago

सीएम साइंस कॉलेज में शिक्षक संघ का गठन, डॉ. दिनेश प्रसाद साह बने अध्यक्ष

दरभंगा: सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा में शुक्रवार को महाविद्यालय के सभी स्थायी शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों के हितों, आपसी समन्वय, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में सहयोग तथा सामूहिक समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement

बैठक में सर्वसम्मति से महाविद्यालय में शिक्षक संघ के गठन का निर्णय लिया गया। शिक्षकों ने कहा कि संघ का उद्देश्य शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाना होगा।

Advertisement

विचार-विमर्श के बाद शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। डॉ. दिनेश प्रसाद साह को अध्यक्ष, डॉ. खालिद अनवर को उपाध्यक्ष, डॉ. विश्व दीपक त्रिपाठी को सचिव, डॉ. सत्येन्द्र कुमार झा को संयुक्त सचिव तथा डॉ. अभय सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

Advertisement

वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. शाकिर अहमद, डॉ. पूजा अग्रहरि, डॉ. आदित्यनाथ मिश्र, डॉ. पंकज कुमार चौधरी एवं डॉ. ऋचा कुमारी का चयन किया गया।

Advertisement

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र से मुलाकात की। प्रधानाचार्य ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक संघ के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी प्रधानाचार्य को आश्वस्त किया कि संघ महाविद्यालय में स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण कायम करने, आपसी सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करने तथा शिक्षकों एवं महाविद्यालय के हितों के लिए प्रभावी और रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

Share