Home Featured डीजे संचालक हत्याकांड के फरार आरोपी गिरफ्तार।

डीजे संचालक हत्याकांड के फरार आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: बाजितपुर थाना पुलिस ने डीजे संचालक हत्याकांड के फरार आरोपी नवीन लाल देव को गिरफ्तार कर लिया। जतुका गांव निवासी विनोद लाल देव का बेटा नवीन को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नवीन बाजितपुर थाना कांड संख्या 39/26 का आरोपी है और घटना के बाद फरार चल रहा था।

Advertisement

पूछताछ में नवीन ने स्वीकार किया कि घटना के समय वह घटनास्थल पर मौजूद था। उसके अनुसार, वह अपने साथियों संग जतुका के इटही पोखर पर नशा कर रहा था। इसके बाद अचलपुर गांव के विद्यानंद पासवान के कहने पर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर निकले। जगदीशपुर से पैकटोल, महुआ टोल और नरहा टोल जाते हुए रेलवे गुमटी पार कर चौवटिया के पास बाइक रोकी।

Advertisement

वहां विद्यानंद ने एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को रोका, जिससे दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान विद्यानंद ने गोली चला दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी फरार हो गए। गोली चलाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

Advertisement

गौरतलब है कि 1 अप्रैल की देर शाम बहेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव में सत्यनारायण महतो के बेटे विनोद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। शेष फरारों की तलाश और छापेमारी जारी है।

Share