
अनियमितताओं की खबरे लिखने पर बदले की भावना से पत्रकार पर हुई कारवाई, एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल।
दरभंगा: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे हमले एवं झूठे मुकदमे आदि के विरुद्ध पत्रकारो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हाल में केवटी प्रमुख द्वारा पत्रकार विजय गुप्ता पर केस कर एससी-एसटी एक्ट में जेल भेज दिए जाने के पत्रकारों का आक्रोश फूट पड़ा है। मंगलवार को पत्रकारो का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित पत्रकार की पत्नी के साथ दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी से मिला और सारी बातों से अवगत करवाया।

पत्रकारों ने बताया कि प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अनियमितताओं एवं आरटीआई से मिले जानकारियों को अखबार में प्रकाशित करने के कारण प्रखंड प्रमुख द्वारा बदले की भावना से पत्रकार पर झूठा मुकदमा कर दिया गया। मुकदमे में बाद सभी तथ्यों की निष्पक्षता से जांच नहीं की गई और आनन फानन में रिपोर्ट तैयार कर पत्रकार को जेल भेज दिया गया।

पत्रकारो ने थानाध्यक्ष, कांड के अनुसंधानक एवं एसडीपीओ की भूमिका को संदिग्ध बताया है। पत्रकारो के अनुसार कर्ज के पैसे के लेनदेन की बात को ब्लैकमेलिंग से जोड़ दिया गया, जबकि इस संबंध में सामने आए तथ्यो की सही से जांच नहीं की गई। उन्होंने एसएसपी से स्वयं के स्तर से मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इसके बाद पत्रकारों ने दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त से भी मुलाकात कर उन्हें सभी तथ्यों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में टाइम्स ऑफ इंडिया के विनय कुमार झा, हिंदुस्तान टाइम्स के विष्णु कुमार झा, प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख सतीश कुमार, दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख रमा रमन आचार्य, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख संजीव कुमार, हिंदुस्तान के सीनियर रिपोर्टर संजय कुमार लाला, वॉयस ऑफ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार, नक्षत्र न्यूज के लक्ष्मण कुमार, प्रभात खबर के अपराध संवाददाता कुमार रौशन, विशाल कुमार, दैनिक भास्कर के राकेश कुमार नीरज, डीडी न्यूज के प्रकाश झा, न्यूज18 के विपिन कुमार, आजतक के प्रह्लाद कुमार, एबीपी न्यूज के सुभाष शर्मा, बीटीएन न्यूज के नवीन सिन्हा, सीटी न्यूज के प्रवीण बबलू, मिथिला मंच के मनोज कुमार दास, अजित कुमार सिंह, दैनिक जागरण के मुकेश श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, अमर उजाला के रितेश सिन्हा, सन्मार्ग के प्रभास रंजन, कशिश न्यूज़ के गिरीश कुमार, एएनआई के अमित कुमार, टीवी9 के आलोक पुंज, ज़ी न्यूज़ के मुकेश कुमार, इंडिया टीवी के जितेंद्र कुमार, पीटीआई के प्रदीप कुमार गुप्ता, यूएनआई के प्रमोद कुमार गुप्ता, भास्कर डिजिटल के राजन कुमार, दैनिक भास्कर के शिवकुमार लाल दास, टाइम्स नाउ के ऋषभ शर्मा आदि शामिल थे।

