Home Featured जिलाधिकारी ने रैयाम चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण कर पुनरुद्धार व विस्तार के संकेत दिए।

जिलाधिकारी ने रैयाम चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण कर पुनरुद्धार व विस्तार के संकेत दिए।

दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने  रैयाम चीनी मिल परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर मिल के विकास तथा पुनरुद्धार पर व्यापक रूप से स्थिति का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल की मौजूदा स्थिति, उपलब्ध संसाधन तथा आधारभूत संरचना का विवरणपूर्वक अवलोकन किया और भविष्य में इसके औद्योगिक उपयोग एवं विकास की संभावनाओं पर बातें कीं।

Advertisement

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैयाम चीनी मिल के समुचित विकास और संभावित विस्तार को ध्यान में रखते हुए आवश्यक अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारम्भ करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने अंचल अधिकारी को आवश्यक अभिलेखों व स्थानीय आवश्यकताओं का आकलन कर भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

Advertisement

श्री कुमार ने कहा कि रैयाम चीनी मिल क्षेत्रीय औद्योगिक विकास व स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण परिसंपत्ति है। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर भावी योजनाओं के अनुरूप आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक व तकनीकी पहलुओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement

निरीक्षण के अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार, संबंधित अंचलाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share